हेरिटेज वॉक से होगा अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शुभारम्भ,लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू होगी वॉक

बीकानेर@जागरूक जनता। तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शुभारम्भ रविवार को हैरिटेज वॉक के साथ होगा। इसकी शुरूआत प्रातः 7.30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से होगी। हैरिटेज वॉक यहां से शुरू होकर सब्जी बाजार, मावा पट्टी और रामपुरिया हवेली तक चलेगी। इसमें राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा गेर नृत्य तथा मशक वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें सजे-धजे ऊंट और रोबीले साथ रहेंगे।
तीन दिवसीय ऊंट उत्सव के तहत रविवार को ही दोपहर 3:30 से सायं 6:30 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फर कटिंग, ऊंट नृत्य, मिस्टर बीकाणा, मिस मरवन, कुश्ती, रस्साकशी और महिलाओं की मटका दौड़ का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानू प्रताप ढाका ने बताया कि इसकी तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...