स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता हमारा कर्तव्यः किराडू

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू के नेतृत्व में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष का सम्मान किया गया। इस दौरान किराडू ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में भारत के अनेक देशभक्तों ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। हमें ऐसे सेनानियों के प्रति कृतज्ञता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण हर्ष ने गोवा मुक्ति आंदालन में प्रभावी भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने अनेक यात्नाएं सही। इसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में इन देशभक्तों के योगदान को याद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि विप्र कल्याण बोर्ड द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ ऐसे विशिष्टजनों के सम्मान का क्रम अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान हर्ष ने आंदोलन से जुड़ी यादें साझा की। इस अवसर पर प्रेमरतन जोशी, कमल किशोर हर्ष, पूनम जोशी, श्याम व्यास, बंशी व्यास, विजेन्द्र व्यास, अनंत लाल छंगाणी, योगेश किराडू, शंभू मारू, अमित व्यास, किशोर उपाध्याय, अभिषेक बिस्सा तथा लक्ष्मीकांत व्यास आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...