बीकानेर : चोरी छिपे की जा रही अफीम की खेती पर सीआई बिश्नोई ने बोला धावा,लाखों के पौधों सहित खेत मालिक को दबोचा..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की पाँचू थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अफीम डोडा की पकी पकाई अवैध फसल का भंडाफोड़ करते हुए 575 अफीम के पौधे जब्त किए है । यह कार्रवाई मुखबिर की इत्तला पर थाना क्षेत्र के साईंसर रोही में एक खेत पर की गई है। यंहा खेत मे स्थित ढाणी के पीछे के हिस्से में मैथी व अन्य फसल की आड़ में गुप्त रूप से अवैध अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने खेत मे दबिश देकर सैकड़ो अफीम के पौधों को जब्त कर साइंसर निवासी आरोपी 72 वर्षीय बीरबल राम पुत्र छोगाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीआई बिश्नोई ने बताया साईंसर की रोही में खेत से जब्त 575 अफीम के पौधों से आरोपी बड़ा माल कमाने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पांचू पुलिस ने आरोपियों के सपने चकनाचूर कर दिए। जब्त अफीम के पौधों की अनुमानित कीमत लाखो में हो सकती है क्योंकि इन्ही पौधों से बनने वाला अफीम व डोडा को तस्कर लाखों में खरीदते है। पांचू पुलिस ने इससे पहले भी अवैध अफीम की खेती पर कार्रवाई को अंजाम दिया है । इस कार्यवाही में थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम में हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, लिछमणराम व बाबूलाल शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...