बीकानेर : बीजेपी नेता ने निगम आयुक्त का पता बताने वाले को 2100 का ईनाम देने की घोषणा, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर नगर निगम आयुक्त की तलाश हेतु भाजपा नेता ने की इनाम की राशि घोषित की है । भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने निगम आयुक्त कार्यालय के आगे धरना लगाते हुए आयुक्त् का पता बताने वालों को 2100 का इनाम देने की बात कही है । आयुक्त के कार्यालय के गेट पर भाजपा नेता मेड़तिया ने बाकायदा नोटिस भी चस्पा किया है, जिसमे गुमशुदा आयुक्त की तलाश, पता बताने वाले को 2100 का इनाम लिखा गया है । मेड़तिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे है । मेड़तिया ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि निगम आयुक्त अपने दफ्तर की कुर्सी पर नही मिलते है । मेड़तिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद जनप्रतिनिधि व आमजन सुबह 10 से लेकर शाम 7 बजे तक अपनी समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से मिलने के लिए चक्कर काटते है, लेकिन आयुक्त अपनी कुर्सी पर नही मिलते है, और कंही रोड़ पर गाड़ी में बैठे दिख भी गए तो मुंह छुपा लेते है । मेड़तिया का कहना है आयुक्त के नही मिलने से वे आज अपने समर्थकों के साथ आयुक्त के दफ्तर के आगे धरने पर बैठे है और गुमशुदा आयुक्त का पता बताने वाले को 2100 रुपए का उचित इनाम दिया जाएगा। देखे वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...