नयाशहर थाना क्षेत्र से भागी युवती का पता बताने वाले को पुलिस देगी 10 हजार का नकद ईनाम,पढ़े खबर..

सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय

बीकानेर रेंज आईजी ने घोषित किया 10 हजार का नकदी ईनाम

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष अक्टूबर माह में घर से फरार चल रहे लड़का लड़की पर बीकानेर रेंज आईजी ने दस हजार का नकद ईनाम घोषित किया है । नयाशहर पुलिस के अनुसार यह इनाम उक्त दोनों के ठिकाने की जानकारी देने वाले को दिया जाएगा, साथ ही जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़के का नाम हंसराज जाट उम्र 21 वर्ष और लड़की का नाम पिंकी स्वामी उम्र 17 वर्ष है। ऐसे में अगर आपको यह दोनो कंही पर दिख जाए या इनके बारे में पुख्ता जानकारी हो तो आप तुरंत बीकानेर पुलिस के इन संपर्क सूत्र पर सूचना देवें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, साथ ही सूचना देने वाले को ईनाम के रूप में आईजी द्वारा घोषित 10 हजार का नकद दिया जाएगा।

नयाशहर पुलिस थाना संपर्क सूत्र : 0151- 2226128 मोबाईल 9530414122

जिला पुलिस अधीक्षक संपर्क सूत्र : 0151-2226123

बीकानेर पुलिस नियंत्रण कक्ष : 0151-2200564

यह है पूरा मामला
नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण ने बताया विश्वकर्मा गेट के सामने रहने वाले दामोदर स्वामी की 17 वर्षीय पुत्री पिंकी स्वामी  को घर से गायब हो गई । इस आशय की शिकायत पिंकी स्वामी के पिता ने 27 अक्टूबर 2020 को थाने में दी,जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश की गई । इस दौरान सभी पहलुओं की जांच करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक का पता लगाया जो भी अपने घर से फरार था, इस पर अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की तो शक यकीन में बदल गया । इस मामले में करमीसर गांव निवासी आरोपी हंसराज पुत्र रामचन्द्र जाट द्वारा युवती को भगा ले जाने का मामला जांच में सामने आया है। लेकिन इस बीच युवती की बरामदगी के संदर्भ में गोविंद स्वामी बनाम राज्य सरकार हैवियर्स कॉरपस के तहत जोधपुर हाईकोर्ट में रीट भी लगाई है, जो कि मामला विचाराधीन है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...