बीकानेर में भृष्ट तंत्र का कमाल,5 साल की गारंटी वाली सड़क मात्र 5 घण्टे बाद ही टूट गई,लाखों का घपला!देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। सरकारी सिस्टम में निचले पायदान से लेकर ऊपर तक कितना भृष्टाचार समाया हुआ है यह शब्दों में बयां करना मुश्किल है । यह कहा जाता रहा है कि सरकारी खजाने से निकला एक रुपया भी जनता तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देता है । विकास के नाम पर करोड़ो रुपए का बजट सरकार से आता है लेकिन भृष्ट अधिकारियों व ठेकेदारों की वजह से विकास कागजी फाइलों में धूल झांक रहा होता है ।  बहरहाल क्या आपने ऐसा सुना कि 5 साल की गारंटी वाली सड़क बनने के मात्र 5 घण्टे बाद वह उखड़ जाए वो भी करोड़ों रुपए ख़र्च करने के बाद, सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा ।

लेकिन आपको बता दे,यह कमाल पूगल तहसील में लिंक सड़क निर्माण में हुआ है । जंहा कल 15 फरवरी 2022 को निर्माण पूरा हुआ ओर मात्र पांच घण्टे में ही करोड़ो रूपये की लागत से बनी सड़क उखड़ गई। जिसका आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बराला सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी लाल से मिली जानकारी के अनुसार SH-3 से बरजू तक लिंक सड़क का निर्माण कार्य कल 15/02/2022 को पूरा हुआ है । 1.36 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क मात्र 5 घंटे में ही टूट गई। ऐसे में इस निर्माण में लाखो का घोटाला होने की आशंका है।

ग्रामीणों का आरोप
बराला उपसरपंच अकबर शैख ने चेतावनी देते हुए कहा कि ठेकेदार को अच्छा कार्य करने के लिए पहले ही सूचित कर दिया था लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण 1.36 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के बजट का गबन कर दिया और एक ऐसी सड़क का निर्माण कर दिया जो 5 साल की गारंटी वाली सड़क 5 घंटे में ही चकनाचूर हो गई। अगर इसको सड़क को तोड़कर दोबारा निर्माण नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान वार्ड पंच मम्मी खान, अजीज खान , आसुराम, करीम खां, रजाक खान, तुलछाराम, हाजी खान आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...