वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय भटनागर की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्वाजंलि सभा का हुआ आयोजन

बीकानेर@जागरूक जनता। टाइम्स ऑफ राजस्थान समाचार पत्र संपादक निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अभय प्रकाश भटनागर की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पत्रकारों की ओर से श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि कलम के धनी भटनागर की भाषा पर भी बहुत अच्छी कमांड थी। उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला। जिसका लाभ आज मिल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार के के गौड़ ने कहा कि वे पत्रकारों के हक के लिये हमेशा संघर्षशील रहे। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कहा कि भटनागर यथा नाम तथा गुण वाले व्यक्तित्व थे। बिना भय के उन्होंने हमेशा ही अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान की पैरवी की। वरिष्ठ साथी नीरज जोशी ने कहा कि भटनागर अपने आप में पत्रकारिता की प्रयोगशाला थे। जिनसे हमेशा सीखने को ही मिला। भवानी जोशी ने भटनागर को पत्रकारिता के नये आयाम स्थापित करने वाला बताया। जोशी ने कहा कि वे पत्रकारिता का मजबूत स्तंभ थे। जिन्होंने हमेशा नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रोत्साहित किया। प्रेस क्लब के महासचिव विक्रम जागरवाल ने कहा कि वे सच्चाई की हिमायत करने वाले सच्चे एवं निर्भीक पत्रकार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इस मौके पर श्याम मारू,रमजान मुगल,रमेश बिस्सा,राजेन्द्र भार्गव,मो अली पठान,के के शर्मा,नौशाद अली,सुमित व्यास ने भी विचार रखे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...