बीकानेर : कलेक्टर मेहता ने निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की नमकीन फेक्ट्री में छापेमारी,4 सेंपल लेकर खराब नमकीन को कराया नष्ट

बीकानेर@जागरूक जनता। निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत चलाए गए “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अग्रसेन फ़ूड फैक्ट्री का औचक निरीक्षण कर जांच की गई। दल द्वारा भुजिया-नमकीन, मक्का रवा, लोंगी मिर्च व पफ रिंग मसाले के 4 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आने वाले परिणाम के आधार पर संबंधित फर्म पर वांछित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पहले से नष्ट करवाने हेतु रखे, फैक्ट्री में खराब पड़े लगभग 30 किलो भुजिया, पफरिंग व अन्य नमकीन को दल के समक्ष नष्ट करवाया गया।
कार्यवाही दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, पुलिस लाइन से सीआई रमेश सर्वटा, चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र चौधरी व सहायक कर्मचारी सुखदेव सिंह शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 मार्च तक शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया गया है जिसमें विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच व नमूनीकरण का कार्य सतत रूप से किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...