उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 जनवरी तक

बीकानेर@जागरूक जनता। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन पत्र पंजीकरण कर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के लिए पूर्व में निर्धारित अन्तिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनु.जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग) अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, aमुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित व अध्ययनरत विद्यार्थियों (कक्षा 11वीं एवं 12वीं के अतिरिक्त) द्वारा वेबसाईट अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप्प पर क्लिक कर पेपरलेस आवेदन पत्र ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदक योजनाओं से संबधित दिशा-निर्देश, नियम एवं संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की भली भांति अध्ययन कर ही आवेदन करें। योजना से संबधित नियम, दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिन महाविद्यालयों द्वारा संबधित विश्वविधालय से शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मान्यता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्राप्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन नहीं किया है, वे संस्थाएं छात्रवृति पोर्टल पर विद्यार्थियों को प्रदर्शित नही होगी। इसके आभाव में विभाग द्वारा महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन नही कर सकेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबधित महाविद्यालय की होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...