फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी व स्त्री चिकित्सा जांच शिविर का आज होगा आयोजन

बीकानेर@जागरूक जनता। फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 26 दिसंबर रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी व स्त्री चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा।
हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की व स्त्री रोगों की  जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगा l शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414