रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा वाटर प्यूरीफायर भेंट

बीकानेर@जागरूक जनता। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा मंगलवार को सादुलगंज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश आचार्य ने रोटरी क्लब बीकानेर आध्या के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वाटर प्यूरीफायर लगने से विद्यालय के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त पेयजल प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है और इससे आमजन को विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान विद्यालय के भूराराम भादू, ममता शिवराण, भगवान सिंह, शांति आचार्य, सुमन, निरमा, पदमा, मीनाक्षी, हेमंत, रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की सदस्य निशिता सुराणा, दीपिका जाखड़, कुसुम बोथरा, रजनी सुराणा, भारती गहलोत, देविका गहलोत और सुषमा मोहता आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...