693 स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज,रविवार व सोमवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण

693 स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज,रविवार व सोमवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण

बीकानेर@जागरूक जनता । कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को 693 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देकर पूर्ण टीकाकृत किया गया। इस प्रकार कुल 873 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूर्ण हो गया है। ये वो स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्होंने 16 से 22 जनवरी के बीच कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली थी। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि कुल मिलाकर 6 बूथ पर 693 व्यक्तियों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई जिसमे वैक्सीन की 71 वायल उपयोग में ली गई। एक भी व्यक्ति को किसी प्रकार का दुष्प्रभाव परिलक्षित नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को पहली डोज को लिए जैसे-जैसे 28 दिन पूरे होंगे उसके बाद आयोजित होने वाले किसी भी सत्र में वे दूसरी डोज लगवा कर पूर्ण टीकाकरण करवा पाएंगे। इसके 14 दिन के अंदर कोविड-19 के विरुद्ध प्रभावी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होना माना जाता है। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना फिर भी जारी रखनी होगी। डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर पर 151, डायबिटिक सेंटर पर 115, मेडिकल कॉलेज में 65, एसडीएम जिला अस्पताल पर 150 श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर 97 व नोखा में 115 स्वास्थ्य कर्मियों को सेकंड डोज दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड टीकाकरण का हमेशा की तरह विश्राम रहेगा साथ ही सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के चलते कोविड टीकाकरण नहीं होगा। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान 3.0 में नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए 2 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवतीयों को 12 जानलेवा बीमारियों से प्रतिरक्षण के लिए टीके लगाए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...