बीकानेर :उधार दिए रुपए का तकादा करने पर पति को पीटा, पत्नी की लज्जा भंग,तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। उधार दिए रुपए का तकादा करने पर मारपीट करने का मामला नयाशहर थाने में दर्ज हुआ है । इस सम्बंध में परिवादी सुदर्शना नगर निवासी बजरंग निर्मल पुत्र गौरीशंकर निर्मल ने पूगल रोड़ निवासी आरोपी केशव स्वामी पुत्र कैलाश चन्द्र स्वामी व उसका भाई व नाना (नाम मालुम नही) के खिलाफ मारपीट व स्त्री लज्जा भंग करने का मुकदमा दर्ज करवाया है । परिवादी के अनुसार उसने आरोपी केशव को नकद रुपए उधार दे रखे थे और बार बार तकादा करने पर भी वह रुपए लौटा नही रहा था जिस पर वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी केशव के पूगल रोड़ प्रभुजी चक्की के पास हनुमान मंदिर के समीप घर पर उधार दिए रुपए लेने गया था । परिवादी का आरोप है कि आरोपी केशव ने अपने भाई व नाना के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की व उसकी पत्नी की लज्जा भंग की । परिवादी की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने भादसं 323,341,354 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एचसी हंसराज को सौंपी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...