बीकानेर: शहर में बढने लगा कोरोना ग्राफ, एक साथ आये तीन पोसिटिव..

बीकानेर: शहर में बढने लगा कोरोना ग्राफ, एक साथ आये तीन पोसिटिव..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है । जहां बुधवार की रिपोर्ट में एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले है । कोविड नोडल अधिकारी डॉ . बी.एल.मीणा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है । जिसमें एक एयरफोर्स से और दो मुरलीधर व्यास नगर से है ये दोनों पिता – पुत्र है । इस तरह अब जिले में कुल एक्टिव संख्या बढ़कर पांच हो गई है । बता दें कि मंगलवार को सादुलगंज से 14 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव पाया गया था । इससे पहले आर्मी कैंट से एक जवान कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ था । ऐसे में बीकानेर में अब लगातार कोरोना केस सामने आ रहे है जो कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ा चिंता का विषय है । इसी स्थिति में लापरवाही बरतना खतरे की घंटी साबित हो सकता है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...