मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे-भाटी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे-भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षामंत्री भंवर ंिसह भाटी ने पंचायत समिति श्रीकोलायत की ग्राम पंचायत टोकला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में शिरकत की और ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने।
शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने से संबंधित अपने अभियोग मंत्री भाटी को सौंपे। मंत्री भाटी ने ग्रामीणों की समस्याओं को बडे़ धैर्य के साथ सुना और मौके पर ही अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने शिविर में उपस्थित 22 विभागांे के अधिकारियों से उन्हें मिले आवेदनों के बारे में जानकारी ली और आवेदनों पर आज ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने हैल्प डेक्स पर विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों जानकारी लेने के लिए रखे आवेदनों के बारे में जानकारी ली और यहां संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने हैल्प डेक्स के कार्मिकों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का साहित्य आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत राज विभाग व राजस्व विभाग के लिए प्राप्त आवेदनों के बारे में फीड बैक लिया और निर्देश दिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न पेंशनों का, पालनहार योजना का पात्र लोगों को लाभ शिविर में ही दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत टोकला में राजस्व विभाग से अराजीराज भूमि की उपलब्धता, स्कूल के लिए खेलमैदान के आवंटन से संबंधित जानकारी ली।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने शिविर  में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर उन्हें राहत देने हेतु प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि इस अभियान के माध्यम से लोगांे के अधिक से अधिक काम मोके पर ही किये जाएं। यह तभी होगा जब आमजन अपनी वाजिब समस्याएं शिविर में जानकारी लेकर, आवेदन प्रस्तुत करे। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हैल्प डेक्स से प्राप्त कर, आवेदन करे। उन्होंने कहा कि शिविर में आमजन की सुविधा के लिए हैल्प डेक्स पर कार्मिकों को लगाया गया है, जो आवेदन करने में आपकी सहायता करेंगे।
शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने 48 आवासीय भूमि के पट्टे, 04 प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 15 विभिन्न पेंशन एवं मनरेगा के नए 11 जॉब कार्ड उच्च शिक्षा मंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने खाता विभाजन के 12 प्रकरणों का,46 नामान्तरकरण, खाता विभाजन के 111 के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार से आबादी विस्तार के लिए 1.08 हैक्टेयर भूमि का प्रस्ताव तैयार किया और हड्डी रोड़ा के लिए 1 हैक्टेयर भूमि का प्रस्ताव और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 1 हैक्टेयर भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया।
15 पेंशन पीपीओ, पालनहार के 6 तथा 4 विशेष योग्यजन के रोडवेज पास जारी किए तथा एक पंेशन खाते मंे सुधार किया गया। साथ ही 4 विशेषयोग्जन चिन्हित कर, आवेदन पत्र लिए गए।
शिविर में पूर्व सरपंच झंवरलाल सेठिया, पूर्व सरपंच खेमाराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, सरपंच बादु देवी, भंवरलाल सिंवर सरपंच खारिया, घेवर सिंह खिन्दासर, किशनाराम मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...