इस बार बाल दिवस पर 99 टीचर्स होंगें सम्मानित

इस बार बाल दिवस पर 99 टीचर्स होंगें सम्मानित

बीकानेर@जागरूक जनता। शिक्षक दिवस पर टीचर्स को सम्मानित करने की परम्परा में इस बार बदलाव करते हुए शिक्षा विभाग ने बाल दिवस यानी 14 नवम्बर को टीचर्स को सम्मानित करने का निर्णय किया है । हालांकि इस बार कोरोना के कारण बाल दिवस पर हो रहा है , अगले वर्षों में ये शिक्षक दिवस पर होगा । ब्लॉक , जिला व राज्य स्तर पर पहली बार 99 टीचर्स को पुरस्कार दिया जा रहा है । पुरस्कार में नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र व श्रीफल भी दिया जाएगा । माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार पुरस्कार के लिए चयनित टीचर्स को सूचना दी जा रही है । ये टीचर्स सीधे जयपुर पहुंचेंगे । जहां बिड़ला ऑडिटोरियम में इनके सम्मान में भव्य आयोजन होगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री शामिल हो सकते हैं जयपुर में सम्मानित होने वाले टीचर्स में हर जिले से तीन शिक्षक होंगे इनमें एक प्राइमरी , दूसरा अपर प्राइमरी व तीसरा सैकंडरी क्लासेज से होगा । वैसे विभाग ने इस बार ब्लॉक व जिला स्तर पर भी टीचर्स को सम्मानित करने का निर्णय किया है । उन्हें भी नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा राज्य स्तर पर 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जा रहा है पहली बार ऐसा आयोजन शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने पहली बार ब्लॉक लेवल के टीचर को भी सम्मानित करने का निर्णय किया है  इससे स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बदलने का प्रयास किया जा रहा है  आगे से ये आयोजन हर साल होगा  इसके लिए टीचर्स के रिजल्ट के साथ ही अन्य गतिविधियों का ध्यान रखा जा रहा है । स्कूलों की दशा व नामांकन सुधारने के लिए प्रयास करने वाले टीचर्स भी सम्मानित हो रहे हैं ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414