प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

बीकानरे@जागरूक जनता। राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर एवं पोस्ट मेट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति अन्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक विशेष योग्यजन अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज ऑफलाईन पूर्ण कर कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रानी बाजार, चोपड़ा कटला, बीकानेर मे जमा करवा सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि राज्य विशेष योग्यजन छात्रवृत्तिअ योजना अन्तर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को नियमानुसार 500 रुपए प्रतिमाह  एवं 5 से 8 तक के विशेष योग्यजन विधार्थियों को 600 रुपए प्रतिमाह से लाभांवित किया जावेगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थानों/निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत (कक्षा 9 से उच्च श्रेणी शिक्षा हेतु) विशेष योग्यजन छात्र/छात्राएं अपना आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज नेशनल ई-स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत संचालित पोर्टल www.scholarship.gov.in
पर निर्देशानुसार भर सकते है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...