ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति हुआ गंभीर घायल

ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति हुआ गंभीर घायल

बीकानेर@जागरूक जनता। अर्जुनसर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया । जिसका सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है । आपातकालीन एम्बुलेंस 108 के चालक पूनमचंद कूकना ने बताया कि हरियाणा के नरवाना निवासी जय भगवान पैसेंजर ट्रेन से बीकानेर जा रहा था । अर्जुनसर स्टेशन पर व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया । जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पूनमचंद कूकना व ईएमटी प्रमोद पिलानिया मौके पर पहुंचे । घायल व्यक्ति को अर्जुनसर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है । घायल के पास मिले दस्तावेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान हुई । एम्बुलेंस चालक कूकना ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414