रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 5 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बें,कोहरे के चलते बंद यह रेलगाड़ियां हुई शुरू..

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 5 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बें,कोहरे के चलते बंद हुए यह रेलगाड़ियां हुई शुरू

बीकानेर@जागरूक जनता। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर मंडल की 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं में डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाडी संख्या 04759/04760, सूरतगढ-श्रीगंगानगर- सूरतगढ स्पेशल में दिनांक 02.11.21 से दो (02) साधारण श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 04761/04762, सूरतगढ-श्रीगंगानगर- सूरतगढ स्पेशल में दिनांक 02.11.21 से दो (02) साधारण श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 04763/04764, श्रीगंगानगर -सादुलपुर- श्रीगंगानगर स्पेशल में दिनांक 02.11.21 से दो (02) साधारण श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।
बीकानेर मंडल पर  निम्न रेलसेवा में अस्थाई कोच की बढोत्तरी
1. गाडी संख्या 08245/46, बिलासपुर –बीकानेर – बिलासपुर स्पेशल में बिलासपुर से दिनांक 06.11.21(01 ट्रिप) तथा बीकानेर से दिनांक 09.11.21(01 ट्रिप) को एक शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 02789/90, सिकन्दराबाद–हिसार-सिकन्दराबाद स्पेशल में सिकन्दराबाद से दिनांक 03.11.21 से दिनांक 30.11.21 तक तथा हिसार से दिनांक 07.11.21 से दिनांक 03.12.21 तक  नोमिनेटिड दिनों में एक शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

कोहरे मौसम में रद्द रेलसेवा का संचालन बहाल

रेलवे द्वारा डिब्रुगढ- लालगढ- डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा को रद्द किया गया था, इस रेलसेवा का दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक संचालन बहाल किया जा रहा है।

निम्न रेलसेवाऐं बहाल की गई है:-
1. गाडी संख्या 05909, डिब्रुगढ-लालगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक (90 ट्रिप)।
2. गाडी संख्या 05910, लालगढ- डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.12.21 से 03.03.22 तक (90 ट्रिप)।

रेल अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त रेलसेवा को उपरोक्त अवधि में कोहरे के कारण रद्द किया गया था, परन्तु अब यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में संचालित होगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...