लखनऊ में शाह :कहा- विपक्ष के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया, 2022 में हम फिर से 300 पार होंगे

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। शाह गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। इससे पहले उन्होंने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए परिवार ही प्रदेश है। कोरोना-बाढ़ के वक्त विपक्ष गायब था। अब चुनाव नजदीक है तो नए कपड़े सिलवाकर सामने आ रहे हैं।

शाह ने कहा कि आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। इसके साथ ही दीपावली पर यहां के हर घर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले, इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है।

शाम 3 बजे से पार्टी दफ्तर में बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसी बैठक में चुनावी तैयारियों का ब्लू प्रिंट फाइनल होगा। शाह का यह दौरा UP में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

2022 में हम 300 सीट से ज्यादा जीतेंगे

  • डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है हमने जो 5 साल में किया वो सपा-बसपा ने 15 साल में कुछ नहीं किया। धारा 370 हटाने की बात कोई करता था तो लोग बोलते थे कि भाजपा वाले झूठ बोल रहे हैं। लेकिन अमित शाह ने वन, टू और थ्री बोलते हुए कश्मीर को फ्री कर दिया।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2014 में किसी ने सोचा नहीं था कि 10 सांसद से हम 73 तक जाएंगे, लेकिन अमित शाह ने ऐसा कर दिखाया। अब 2022 में भी हम 300 से ज्यादा सीट लेकर आएंगे। अमित शाह का यहां आना ही हमारी जीत का प्रतीक है।
  • प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अटल ने राजधर्म और नरेंद्र मोदी ने सेवा धर्म सिखाया। कार्यकर्ताओं को सम्मान अमित शाह ने दिलाया। अब रात 12 बजे बेटी होटल और रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद निकल सकती है। सपा और बसपा की सरकार में लोग दिन में निकलने से डरते थे। सपा सरकार में नौकरी के लिए सैफई से सूची आती थी लेकिन अब समाज के हर वर्ग को नौकरी मिल रही है।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में 14 हजार कार्यकर्ता
भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के 14000 पदाधिकारी मौजूद रहे। अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं। हर एक विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। ये सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ली है।

भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है यह अभियान
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने जो रणनीति तैयार की है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। BJP की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
सदस्यता अभियान के बाद गृहमंत्री अमित शाह दोपहर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे। इसके बाद शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय में पहुंचेंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक भी करेंगे।

संगठन की बैठक में होगी चुनावी चर्चा
शाम की यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस अहम बैठक में शाह फीडबैक लेंगे। कहा जा रहा है कि पार्टी ने जो इंटरनल सर्वे कराया है उसके आधार पर वर्तमान विधायकों के टिकट काटने को लेकर चर्चा हो सकती है। खबर है कि इस बार भी 100 से ज्यादा विधायकों का टिकट काटा जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...