सरकारी नौकरी की चाह ले गई काल के मुंह में, तीन की मौत, तीन लड़ रहे जिंदगी की जंग,देर रात्रि कलेक्टर पहुंचे कुशलक्षेम जानने, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। सरकारी नौकरी की चाह में पटवार परीक्षा देने नागौर से थार जीप में सवार होकर छह युवक रविवार को बीकानेर आये और बड़ी उम्मीदों व विश्वास के साथ परीक्षा देकर वापिस बीकानेर से वापिस नागौर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में नोखा के पास उनकी थार जीप एक ट्रक से जा भिड़ी । इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को नोखा अस्पताल में पहुंचाया फिर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर में रैफर किया ।

घटना रविवार शाम की है। थार जीप में छह युवक नागौर से बीकानेर आए थे । अपने- अपने सेंटर पर परीक्षा देने के ये वापस नोखा से होते नागौर लौट रहे थे । इस दौरान अनियंत्रित थार जीप और ट्रक दूसरे से भिड़ गए । मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार राकेश पुत्र ओम प्रकाश डुकिया निवासी रैण कुचैरा जिला नागौर, कैलाश पुत्र सुखदेव डुकिया निवासी रैण कुचैरा जिला नागौर तथा नितेश पुत्र पद्माराम जाति जाट निवासी दीपावड़ी गोटन हाल निवासी रैण जिला नागौर की मौत हो गई । वहीं रिछपाल भाकर राजूराम और राकेश जाट भी गंभीर घायल हो गए । इन तीनों को पहले नोखा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर कर दिया गया । तीनों घायल भी नागौर के कुचैरा के ही रहने वाले हैं ।

https://youtu.be/C0XwsMQiinA

देर रात पीबीएम पहुंचे जिला कलक्टर, सड़क दुर्घटना में घायलों के बारे में जाना

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर नोखा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीनों युवाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही को तीनों घायलों के आवश्यक इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने एक घायल से बातचीत की और घटना के बारे में जाना। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला, डॉ. सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...