बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनियां कल रहेंगे बीकानेर दौरे पर

बीकानेर@जागरूक जनता। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार शाम को बीकानेर पहुंचेंगे। वे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उसके बाद देर रात को नोखा के लिए रवाना होंगे। दरअसल, पूनिया नोखा में एक धार्मिक आयोजन में शरीक होने के लिए बीकानेर आ रहे है। पूनिया कल तकरीबन साढ़े पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद नोखा के लिए रवाना होंगे। नोखा से देर रात को वापस बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से विदाई लेंगे। दूसरी ओर पूनिया के बीकानेर आगमन की सूचना के साथ ही बीकानेर भाजपा उनके स्वागत व अगुवानी की तैयारियों में जुट गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related