शातिर वाहन चोर चढ़ा नोखा पुलिस के हत्थे, 6 मोटरसाइकिलें जब्त,बीकानेर के इन जगहों से चुराई थी..

बीकानेर@जागरूक जनता। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरियों के बीच जिले की नोखा पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटर साइकिलें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी रामदेव उर्फ बाबू माली है। जिसकी उम्र महज 22 साल की है और वह बीकानेर के शिवबाड़ी में चूना भट्टा क्षेत्र का निवासी है। आरोपी ने वर्ष 2020 में नोखा के कटला चौक से मोटर साइकिल चोरी करने की वारदात कबूली है। कटला चौक निवासी शिवकुमार डागा की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर नोखा से चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ पांच अन्य मोटर साइकिलें भी बरामद की है। चोरी की पांच मोटर साइकिलें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल परिसर, पवनपुरी, वैष्णोधाम के पास चोरी करना कबूला है। आरोपी दुपहिया वाहन चुराने में माहिर है तथा उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शहरों के व्यस्तम क्षेत्र में पहले रैकी करता था और उसके बाद दुपहिया वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी की मोटर साइकिलों को अन्यत्र स्थान पर ले जाकर बेच देता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...