रक्तदान का बना अनूठा रिकॉर्ड,उमड़ा जनसैलाब,1028 जनों ने रक्तदान कर महावीर रांका को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बीकानेर@जागरूक जनता। सेवा को सही रूप में परिभाषित करने वाले बीकानेर के जाने-माने भामाशाह का जन्मदिन रविवार को रक्तदान के साथ मनाया गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के जन्मदिन पर पार्क पैराडाइज में 1028 जनों ने रक्तदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। रामझरोखा कैलाश धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने रांका को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि सेवा कार्यों में महावीर रांका जैसा उत्साह और कहीं नहीं देखा गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि हजारों जनों द्वारा रक्तदान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देना महावीर रांका के व्यक्तित्व को दर्शाता है। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के जन्मदिन पर 1028 जनों ने रक्तदान किया जिनका ब्लड पीबीएम सहित पांच अलग-अलग संस्थाओं ने एकत्र किया। शिविर का शुभारम्भ सूरजदेवी रांका, लालजी गुरुजी, गणेश बोथरा, हनुमानमल रांका द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर में मस्त मंडल सेवा संस्था, बाबा रामदेव सेवा समिति, लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, रक्त एकत्र संस्थाओं, चिकित्सा कर्मियों तथा टीम महावीर रांका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डेंगू प्रकोप में रक्तदान की महत्ती आवश्यकता : महावीर रांका
कोरोना महामारी जैसी विकट स्थितियों में महावीर रांका ने अपने सेवा कार्यों से लोगों की सहायता में हर समय तत्पर रहे। ऑक्सीजन सिलेण्डर, मास्क वितरण, मटकी वितरण, गौसेवा, सेनेटाइजर वितरण, पौध वितरण, जरुरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन वितरण, हेलमेट वितरण सहित अनेक ऐसे सेवा कार्य हैं जो वाकई मिसाल बन गए। इन्हीं सेवा कार्यों में महावीर रांका ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। रांका ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए हॉस्पिटल में रक्त की महत्ती आवश्यकता है। इसी कमी को पूरा करने का उद्देश्य रखते हुए रक्तदान का शिविर आयोजित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...