नगर निगम उपायुक्त ने किया अपना घर आश्रम व वृद्धाश्रम का अवलोकन

नगर निगम उपायुक्त ने किया अपना घर आश्रम व वृद्धाश्रम का अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम रानीबाजार व जयपुर रोड़ स्थित वृद्धाश्रम बीकानेर जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है और अपनाघर आश्रम में आवासित प्रभुजी की सेवा का लाभ लेने सामाजिक, राजनैतिक व प्रशासनिक वर्ग के गणमान्य आते रहते हैं और इसी क्रम में आज बीकानेर नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने अपना घर आश्रम व वृद्धाश्रम का अवलोकन किया | उपायुक्त पंकज शर्मा ने आश्रम की सुविधाएँ देखी व आश्रम में आवास कर रहे प्रभु आवासियो को किस तरह एक दर्दनाक जिन्दगी से लाकर केसे अपना घर आश्रम में उनको एक नया जीवन प्रदान किया जाता है उसकी पूरी जानकारी आश्रम के पदाधिकारियों से प्राप्त की | उपायुक्त पंकज शर्मा ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा कि अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला | ये संस्था मानव सेवा का एक उदाहरण है यहाँ की संचालन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था उत्तम है |
इस मौके पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चिसिया, समाजसेवी आदर्श शर्मा, डॉ.आशीष सोलंकी, रोहित पच्चीसिया, राजू शर्मा, मोनू गहलोत, झंवर लाल सुथार व सेवादार आदि मौजूद रहें |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...