बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया ज़िंदा शहीद बिट्टा का सम्मान

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया ज़िंदा शहीद बिट्टा का सम्मान

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेर पधारे अखिल भारतीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा अध्यक्ष केप्टन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि बिट्टा जैसे वीर पुरुष का सम्मान करने का अवसर मिला | बिट्टा ने देश को आतंकवाद से बचाने के लिए जो बीड़ा उठाया है और जो संघर्ष किये है उनकी जितनी सराहना की जाए कम है कई बार इन पर हमले होने के बाद भी इन्होने देश सेवा के जज्बे को डगमगाने नहीं दिया | बिट्टा बचपन से ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बिट्टा से समाजसेवा के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में 450 बैड के मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है जिसकी तकरीबन लागत 40 करोड़ रूपये से भी अधिक की है | जिस पर बिट्टा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के इस मानव सेवा हेतु किये जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की | साथ ही ट्रस्ट द्वारा घुटना रोग से पीड़ित रोगियों के लिए निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण का शिविर भी लगाया गया है जिसमें 56 रोगियों के घुटनों का प्रत्यारोपण ट्रस्ट द्वारा अपने खर्च पर निशुल्क करवाया जाएगा | इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, रमेश अग्रवाल, हरिकिशन गहलोत, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, शैलेन्द्र यादव, आनंद प्रकाश यादव, पुनीत शर्मा, श्रीधर शर्मा, पवन चांडक, मनीष तापड़िया, पवन पचीसिया, डूंगर प्रजापत, अभिमन्यु जाजडा, दिनेश गहलोत आदि शामिल हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...