पंजाब के नए सीएम होंगे चरणजीत सिंह, पहली बार दलित नेता के हाथ मे प्रदेश की कमान

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। आलाकमान ने तमाम अटकलों पर विराम और लंबी मैराथन बैठकों के बाद चरणजीत सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है, हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू के दबाव में आलाकमान ने फैसला बदला है।

वंही इससे पहले पंजाब के नये मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई थी। सूत्रों ने बताया था कि रंधावा का नाम कांग्रेस विधायक दल के नेता के लिए सबसे आगे है और पार्टी आलाकमान की मुहर लगने के साथ ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

वंही इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से मना कर दिया। बाद में अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख ही होना चाहिए क्योंकि यह देश का इकलौता राज्य है, जहां सिख बहुसंख्यक हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...