शर्मनाक: मस्जिद में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास,आरोपी को किया राउंडअप,कोटगेट थाना पुलिस जुटी जांच में, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में इंसानियत को तार तार करने का मामला रविवार को सामने आया है। जंहा मस्जिद में पढ़ने के जाने वाले नाबालिग बच्चे के साथ घिनौना कृत्य (कुकर्म) का प्रयास करने का संगीन मामला शहर के कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। घटना 18 सितम्बर शनिवार को धोबी तलाई स्थित मस्जिद की है । इस सम्बंध में कोटगेट थाने में नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ परिवाद दिया है । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है । 

कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सम्बंध में पीड़ित बच्चे के पिता ने कोटगेट थाने में परिवाद दिया है और बताया कि उसके दो बेटे है । जो कि धोबी तलाई स्थित मस्जिद में पढने के लिए जाते है । कल शनिवार को भी पढने के लिए गए हुए थे । इसी दौरान मस्जिद में अजान करने वाले मुजीम (मोहम्मद आबिद) ने प्रार्थी के छोटे बेटे को मस्जिद में पढ़ने के लिए रोक लिया और बड़े बेटे को नींबू पानी लाने के लिए घर भेज दिया । जिसके बाद मुजीम ने प्रार्थी के छोटे बेटे के साथ अभद्रता की और कुकर्म करने का प्रयास किया जिससे बच्चा घबरा गया और पेशाब करने का बोलकर भाग गया । नाबालिग ने घर पर आकर पूरी बात अपनी मां को बतायी,तो परिजनों के होश उड़ गए शाम को जब प्रार्थी अपने घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला । जिस पर आरोपी की खिलाफ पुलिस में परिवाद दिया है । थानाधिकारी माचरा ने बताया पुलिस टीम ने परिवाद मिलने पर कुकर्म के आरोपी मोहम्मद आबिद को डिटेन कर लिया है । आरोपी से इस सम्बंध में पुछताछ की जा रही है, जंहा आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...