बीकानेर : खेत में पुलिस ने दबिश देकर अवैध हथकढ़ शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले की श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने खेत मे दबिश देकर अवैध हथकढ़ शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । उप निरीक्षक बलवीरसिंह से मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी आरोपी दुलाराम पुत्र छतुराम के खेत मे अवैध हथकढ़ शराब होने की खुफिया इत्तला मिली । जिस पर पुलिस टीम ने खेत मे दबिश दी तो आरोपी दुलाराम अपने खेत मे अवैध हथकढ़ शराब निकालता पाया गया जिसे पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की गई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है । मामले की जांच बलवीर सिंह ऊनि कर रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...