अपने पोते को नीट की परीक्षा दिलाने जा रहे शहर के व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के टैंट व्यवसायी नरेन्द्र कोचर की रींगस में सडक़ हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कोचर अपने पोते को नीट की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे,रींगस के निकट पहुंचने पर कोचर शौच के लिए रूके। शौच करने के बाद जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे कोचर काफी दूर पर जाकर गिरे। उन्हें रींगस के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जयपुर के लिए रैफर कर दिया। किंतु बीच रास्ते में कोचर ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि कोचर अनेक संस्थाओं व संगठनों से जुड़े हुए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...