निगम ने लगाया वाटर कूलर, पार्षद को रखा दूर

मंत्री, महापौर के अलावा कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी का लिखा पट्टिका पर नाम

जयपुर. हैरिटेज नगर निगम का कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। निगम की ओर से लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया। महापौर मुनेश गुर्जर भी साथ रहीं। इसके अलावा वार्ड—47 से पार्षद रेखा राठौड़ को नहीं बुलाया गया। इतना ही नहीं, निगम की ओर से जो पट्टिका तैयार करवाई गई, उस पर क्षेत्रीय पार्षद का नाम तक नहीं डलवाया। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने वाली चित्रा खडोलिया का नाम लिखा है। पार्षद रेखा राठौड़ ने कहा कि यह निगम का कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। यदि नाम नहीं हटाया तो विरोध किया जाएगा।
इधर, निगम विद्युत शाखा से लेकर मुख्यालय के अधिकारियों की जानकारी में मामला नहीं है। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर खुद बचने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए।

आयुक्त से करेंगे शिकायत
राठौड़ ने कहा कि निगम में अधिकारी भी मनमानी कर रहे हैं। इसकी शिकायत निगम आयुक्त अवधेश मीणा से करेंगे। क्योंकि जिस तरह से चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, वो ठीक नहीं है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related