पांचू थाना में सीएलजी मीटिंग व जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कोविड -19 एंव साईबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले के पांचू थाना में बुधवार को नोखा सीओ नेमसिंह चौहान की अध्यक्षता व पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई की उपस्थिति में सीएलजी मिटिंग व जन सुनवाई का आयोजन किया गया । इस दौरान सीएलजी मीटिंग में उपस्थित लोगों को साईबर ठगी से सावधानी बरतने तथा प्रमुख गांवों में सीसीटीवी कैमरों के बार में विस्तार से चर्चा की गई । सीओ चौहान ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आसपास कोई भी अवांछनीय गतिविधियों की हरकत दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना देंवे । थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने उपस्थित सदस्यों से वेक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने व अधिक से अधिक लोगो का कोविड -19 का टीकाकरण करने पर जोर दिया । बिश्नोई ने कहा कि इस कोविड महामारी को वेक्सीनेशन से ही जीता जा सकता है । इस मीटिंग में सीएलजी सदस्यों जगदीश सुथार,दुर्गश गर्ग, ताजूराम मेघवाल,रामदेव, खिंयाराम व अन्य गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...