प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिग-21 बाइसन,पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

बाड़मेर@जागरूक जनता । बाड़मेर में एयरफोर्स का मिग 21 फाइटर जेट क्रैश हो गया है। एयरफोर्स के मुताबिक, हादसा बुधवार को शाम 5.30 बजे भूरटिया गांव में हुआ। फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। टेक ऑफ के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई और प्लेन एक झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। एयरफोर्स ने प्लेन क्रैश होने पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ऑर्डर कर दी है।
क्रैश हुए मिग 21 फाइटर का पायलट हादसे की जगह से एक किलोमीटर दूर नवजी का पाना गांव के पास मिला। स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एयरफोर्स की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बाड़मेर कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक, विमान का मलबा 2 किलोमीटर तक फैला है। इस दौरान एक झोपड़ी जल गई। गनिमत रही कि उस दौरान उसमें कोई नहीं था। वायुसेना की टीम मौके पर पहुंची है। टीम विमान के ब्लैक बॉक्स को कब्जे में ले लिया है। पायलट को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।उल्लेखनीय है, इससे पहले 17 मार्च को भी एक हादसे में फाइटर विमान MIG-21 बाइसन उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था। इस हादसे में एयरफोर्स के कैप्टन की जान चली गई थी। जनवरी में राजस्थान के सूरतगढ़ में भी मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ था। उस वक्त उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...