विधानसभा सत्र से पहले गहलोत कैबिनेट की बैठक कल, सात प्रस्तावों सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

9 फरवरी को दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है कैबिनेट की बैठक, 7 प्रस्ताव हैं बैठक के एजेंडे में शामिल

जयपुर। 10 फरवरी से शुरू हो विधानसभा के बजट सत्र से पहले कल कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। कल मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा के बजट सत्र के साथ ही कई मुद्दों पर कैबिनेट में चर्चा करेंगे।

बताया जाता है कि विधानसभा के बजट सत्र में रखे जाने वाले बिलों को लेकर मुख्यमंत्री कैबिनेट में चर्चा करेंगे। इसके अलावा विधानसभा के विधायी कार्य, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय प्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान हनुमानगढ़ और गंगानगर में किसान सम्मेलन कराया जा सकता है। वहीं पिछले सत्र में सदन में पारित किए गए तीन कृषि बिलों को लेकर नए सिरे चर्चा होगी। तीनों ही बिलों को राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है, फिलहाल ये तीनों बिल राजभवन में अटके हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि किसान आंदोलन कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।वहीं विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही आगामी चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी कैबिनेट में मंथन होगा।

ये एजेंडे भी बैठक में शामिल
सूत्रों की माने तो कैबिनेट बैठक में पूर्व से तय 7 प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं। जिनमें ग्रामसेवक का पद नाम ग्राम विकास अधिकारी करने, राज्य की नई आयुष नीति, वन निगम की स्थापना , स्वच्छ भारत मिशन के लिए सोसाइटी, अम्बेडकर पीठ को उच्च शिक्षा विभाग से लेकर फिर से सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को सौंपने, चिकित्सा सेवा नियम महाविद्यालय शाखा संशोधन नियम पर विचार जैसे मामले शामिल किए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...