गहलोत करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों सहित कई जगह झंडारोहण किया जाएगा।

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों सहित कई जगह झंडारोहण किया जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 9 बजे झंडारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए है। इसके लिए बड़ी संख्या में जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया है।सभी अधिकारी पूरी निगरानी में लगे हुए है। इसके अलावा सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास, 8 बजे मुख्य सचिव निवास, सुबह 8.15 मिनट पर विधानसभा, 8.30 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय, 9 बजे अमर जवान ज्योति और 11 बजे सचिवालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भाजपा कार्यालय और बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया जाएगा। राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान विधान सभा में झण्डारोहण करेंगे। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी स्वाधीनता दिवस मनाया जाएगा।

.

.

.

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सवाईमाधोपुर में Ganesh चतुर्थी मेला, जलवृष्टि के चलते प्रशासन रहे सतर्क

सवाईमाधोपुर (हिमांशु मीना)। इस बार प्रदेश में मानूसन जमकर...

कर्म पथ पर चलने वाला व्यक्ति ही महान बनता है- डॉ.अशोक कुमार गुप्ता

भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का 17वां अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार...