राजस्थान के DGP की ई-मेल आईडी हैक

एमएल लाठर की सरकारी ई-मेल आईडी से UP पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट भेजा, साइबर एक्सपर्ट मेल रिकवर करने में जुटे

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजस्थान के डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) एलएल लाठर की सरकारी ई-मेल आईडी हैक हो गई। मेल से उत्तर प्रदेश पुलिस को आतंकी हमले के अलर्ट का मैसेज भेजा गया है। इसकी पुष्टि डीजीपी एमएल लाठर ने खुद की।

मेल हैक होने की जानकारी मिलते ही साइबर एक्सपर्ट इसे रिकवर करने में जुट गए। इस बीच सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल के जरिए आतंकी हमले का अलर्ट मैसेज भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने डीजीपी से किया संपर्क
उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को 13 अगस्त को मेल पर मैसेज मिला तो उसी दिन देर रात उन्होंने राजस्थान के DGP से बात की। DGP ने उन्हें किसी प्रकार के मेल भेजने से इनकार किया। तब जाकर पूरा मामला खुला। पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस को जिस आईडी से मेल गया है, वह राजस्थान के DGP की है। पुलिस मुख्यालय की साइबर टीम पता लगा रही है कि किस आईपी एड्रेस से मेल को हैक किया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...