अधिक राशि वसूलना इन 21 केंद्रों को पड़ा भारी,सभी के खिलाफ लगाई पेनल्टी

बीकानेर@जागरूक जनता। निर्धारित से अधिक राशि वसूलने और नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने पर 21 ई-मित्र केंद्रों पर पेनल्टी लगाई गई है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न शिकायतों के बाद जिला व ब्लॉक मुख्यालय के 147 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 21 केंद्रों के खिलाफ पैनल्टी लगाई गई। निरीक्षण के दौरान ई-मित्र संचालकों को  सरकारी योजनाओं में आवदेक के मोबाईल नम्बर, मेल आईडी व अन्य जानकारियां सही तरीके से फीड करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदक को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने  स्थानीय सेवा प्रदाता को ई मित्रों को रेट लिस्ट उपलब्ध करवाने व लगाने के लिए निर्देशित किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...