बीकानेर : गंदे पानी के दलदल में फंसने से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के देशनोक कस्बे में गंदे पानी के तालाब में डूब जाने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने की घटना सामने आयी है । घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला है । इस सम्बंध में देशनोक थाने में मर्ग दर्ज की गयी है । देशनोक थाने से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को 11 वर्षीय रामकिशन मेघवाल अपने भाई को खाना देने गया था । इस दौरान वह तालाब में नहाने के लिए उतर गया । तालाब में गंदगी होने से बच्चा पानी के दलदल में फंस गया और मौत हो गयी । थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह सुचना मिली तो टीम ने प्रयास किया लेकिन जब कुछ नही मिला तो बीकानेर से टीम को बुलाया गया । टीम ने घंटों मेहनत की और काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...