बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद स्थायी मंजूरी पड़ी खटाई में

बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद स्थायी मंजूरी पड़ी खटाई में

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि 31 मार्च 2021 को बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना की सैद्धांतिक घोषणा हो चुकी थी और मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना हेतु 4 माह का समय भी दिया गया था लेकिन कोरोना काल की वजह से स्थापना सम्बन्धी कार्यवाहियां पूर्ण नहीं की जा सकी और साथ ही केंद्र सरकार ने कोरोना काल को देखते ज़ारी की गयी निविदा की तिथि को आगे बढाने हेतु निवेदन भी किया गया था परन्तु केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते इस तिथि को आगे नहीं बढाया गया जिससे 31 जुलाई 2021 को यह निविदा समाप्त हो गयी और बीकानेर को मिलने वाला मेगा फ़ूड पार्क की स्थायी मंजूरी खटाई में पड़ गई है | यदि बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क बनता तो इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार के साथ साथ उचित सरकारी सहयोग, प्रशिक्षण, विपणन, रिसर्च एवं एनालिसिस जैसी वैज्ञानिक सुविधाओं में इसका पूरा फायदा यहाँ की इकाइयों को मिल पाता |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...