बीकानेर के स्वर्ण व्यापारियों का सोना लेकर फरार हुए बंगाली राजा को कोतवाली पुलिस ने यूपी बॉर्डर से पकड़ा, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । एसपी प्रीति चंद्रा की टीम की एक और बड़ी कामयाबी मिली है । विगत 3 दिन पहले बीकानेर के स्वर्ण व्यापारियों का करीब 30 लाख का सोना लेकर फरार हुए बंगाली आरोपी को कोतवाली पुलिस ने यूपी बॉर्डर से दबोच लिया है । कोतवाली एसएचओ नवनीत सिंह ने जागरूक जनता को बताया कि शहर के दर्जन भर स्वर्ण व्यापारियों से आभूषण बनाने के नाम पर बंगाली युवक राजा सोना लेकर 3 दिन पहले फरार हो गया था । स्वर्ण व्यापारियों के अनुसार सोने की कीमत करीब 30 लाख बताई गई । जिस पर आरोपी को दबोचने के लिए तुरंत टीमें गठित की गई और संभावित रूटों पर रवाना की गई जिस पर कोतवाली SHO नवनीत सिंह धारीवाल की टीम ने आरोपी बंगाली राजा को यूपी बॉर्डर पर पकड़ा है । एसएचओ नवनीत सिंह ने बताया आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया है जिसे पुलिस की टीमें यूपी बॉर्डर से लेकर बीकानेर रवाना हो चुकी है, आज दोपहर तक टीम आरोपी को लेकर बीकानेर पहुंच जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...