बीकानेर से खबर : सिविल गाड़ियों में दो पुलिस टीमों की स्पेशल छापेमारी,आधा दर्जन आरोपी चढ़े हत्थे..

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस अवैध तौर तरीके वाले धंधों पर नए-नए तरीके आजमा कर कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है । गुरुवार को नोखा पुलिस ने सिविल ड्रेस में छापेमारी कर जुआरियों पर तगड़ी कार्रवाई की है जिसमे आधा दर्जन जुआरियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया हैं । वंही पकड़े गए जुआरियों से जुआ सट्टे की हजारों रुपये जब्त किए है । यह कार्यवाही एसपी प्रीति चन्द्रा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार व नोखा वृताधिकारी नेमसिंह चौहान के निकट सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद के नेर्तत्व में गठित दो टीमों ने यह छापेमारी की कार्रवाई की है । थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद ने बताया आज शुक्रवार को मुखबिर से इत्तला मिली कि थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआ सट्टा खुल्लेआम खेला जा रहा है जिस पर तुंरत दो टीमें गठित कर प्राइवेट वाहनों से कस्बे में स्पेशल चेकिंग के लिए अलग-अलग रुट पर भेजी गई । इस दौरान टीमों ने नोखा कस्बे के चप्पा चप्पा इलाकों में गश्त की । इस दौरान पुलिस टीमें मुखबिरों से लगातार संपर्क में रही और जैसे ही जुआरियों के अड्डे की लोकेशन पता चली तो पुलिस टीमों ने मौके पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तो सरेआम जुआ लगाकर रुपयो का दांव लगाकर खेलते हुए आधा दर्जन जुआरियों को दबोच लिया जंहा आरोपियों की तलाशी में कुल 22400 रुपये नगदी व दो जोड़ी ताश पत्ते बरामद किये गये ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र टीकुराम मेघवाल उम्र 43 साल निवासी मोहनपुरा नोखा, कालुराम पुत्र किशनाराम भाट निवासी भाट्टो का बास नोखा, बनवारीलाल पुत्र सहिराम गंवारिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं. 45 नोखा,पुखराज पुत्र कानाराम सांसी उम्र 21 साल व जगदीश कुमार पुत्र सोनाराम राव उम्र 45 साल निवासी लखारा शिव मन्दिर के पास नोखा, चन्दुराम पुत्र कोजाराम सांसी उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं. 23 नोखा के रूप में हुई है । 

इस पुलिस टीम को मिली सफलता –
श्रवणकुमार सउनि मय राजुराम सउनि, शम्भुसिह सउनि,कॉन्स्टेबल श्रवणकुमार,गणेश गुर्जर, मुलाराम, बजरगं आदि शामिल रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...