पूर्वी राजस्थान में आज होगी बरसात, सूखे रहेंगे पश्चिमी जिले

राजस्थान में गुरुवार को भी मौसम का मिश्रित मिजाज रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेखावाटी सहित पश्चिम इलाके इलाके शुष्क तो पूर्वी इलाकों में हल्की से भारी बरसात तक की संभावना है।

सीकर. राजस्थान में गुरुवार को भी मौसम का मिश्रित मिजाज रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेखावाटी सहित पश्चिम इलाके इलाके शुष्क तो पूर्वी इलाकों में हल्की से भारी बरसात तक की संभावना है। इससे पहले बुधवार को भी बादलों ने शेखावाटी अंचल को तरसाए रखा। कुछ इलाकों में छिटपुट बरसात के अलावा बाकी अंचल सूखा ही रहा। आंशिक बादलों के साथ उमस भरी गर्मी ने आमजन को बेहाल रखा।

दो दिन यहां बरसात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात संभव है। इनमें पूर्वी राजस्थान के टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर व चित्तौडगढ़़ जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। कोटा, सवाई माधोपुर, झालावाड़ व बारां जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात भी हो सकती है। इसी तरह शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारंा, झालावाड़, करौली, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़़ व प्रतापगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। दौसा, भरतपुर, झालावाड़ व बांसवाड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात की भी संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर तथा नागौर जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है।

स्काईमेट के अनुसार यहां होगी बरसात
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के पूर्वी राजस्थान के अलावा गुजरात , हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्मिम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिमी हिमालय, दक्षिण गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान के सौराष्ट्र और कच्छ के पश्चिमी हिस्सों, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...