राफेल जेट की 7वीं खेप भारत पहुंची

फ्रांस से 3 और लड़ाकू विमान आए, अब तक 24 पहुंचे; बंगाल के हासीमारा में होगी तैनाती

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों की 7वीं खेप में बुधवार की रात 3 और लड़ाकू विमान भारत पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अब वायुसेना के बेड़े में इस लड़ाकू विमान की संख्या 24 हो गई है। बताया जा रहा है कि इन्हें पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर बेस पर तैनात किया जाएगा।

पहली राफेल स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर मौजूद है। एक स्क्वाड्रन मे 18 विमान होते हैं। अंबाला में तैनात पहली राफेल स्कॉड्रन ने पूर्वी लद्दाख में चीन से लगे बॉडर्स पर पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी स्कॉड्रन का ऑपरेशन जुलाई के आखिर तक शुरू कर दिया जाएगा।

तीनाें विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग 8 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। इन विमानों की बीच रास्ते में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरबस 330 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए हवा में ही रिफ्यूलिंग की गई।

भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस के इस्त्रेस एयर बेस से उड़कर बिना रुके 3 राफेल विमान भारत पहुंचे हैं। हवाई मार्ग के बीच में सहायता देने के लिए वायु सेना को भारतीय वायु सेना धन्यवाद देती है।’

59 हजार करोड़ रुपए की डील
राफेल लड़ाकू विमानों की नयी स्क्वाड्रन का ठिकाना पश्चिम बंगाल में हासिमारा एयरबेस पर होगा। राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर है। भारत ने 2016 में 59,000 करोड़ में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ सौदा किया था। शेष विमान 2022 तक आने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि पहली स्क्वाड्रन पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा और उत्तरी सीमा की निगरानी करेगी। दूसरी स्क्वाड्रन भारत के पूर्वी सीमा क्षेत्र की निगरानी करेगी।

कोरोना के चलते लाने की प्रक्रिया लेट
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राफेल विमानों के लाने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो गई है। क्योंकि भारत से फ्रांस के लिए रवानों होने से पहले भारतीय पायलटों को क्वारंटाइन के साथ-साथ और भी कई सावधानियों से गुजरना पड़ता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...