कल बीकानेर में 96 केंद्रों पर मेगा वेक्सीनेशन, आज रात 9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग,इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में बीते दिनों से वेक्सीन की किल्लत के बीच आज स्वास्थ्य विभाग से राहत की खबर सामने आई है जंहा इन दिनों वेक्सीनेशन की भारी डिमांड को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से मेगा वेक्सीनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । रविवार को बीकानेर शहर की सभी यूपीएचसी, जिला हॉस्पिटल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंपर वेक्सीनेशन किया जाएगा । आइसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया रविवार को बीकानेर शहर के 18 केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों के 78 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा । जिसमे शहरी क्षेत्र के लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी वंही ग्रामीण क्षेत्रों में ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ टीकाकरण की व्यवस्था रहेगी, बशर्ते उसी इलाके के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी । ऐसे में बीकानेर जिले में रविवार को सेकंड व फर्स्ट डोज भरपूर मात्रा में लगाई जाएगी । जिन्होंने कोविशिल्ड की डोज लिए 84 दिन हो गए हो वे रविवार को दूसरी डोज लगवा सकते है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...