बीकानेर मंडल में बिना टिकट यात्रा पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान,बिना टिकट के 59 मामलों से रुपये 26600/- वसूले

बीकानेर मंडल में बिना टिकट यात्रा पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान,बिना टिकट के 59 मामलों से रुपये 26600/- वसूले

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल कुमार रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 15.07.2021 को जितेन्द्र शर्मा सहायक वाणिज्य प्रबंधक-प्रथम, बीकानेर ने रतनगढ़  को बेस रखते हुए मंडल के चैकिंग स्टाफ के 05 सदस्यों के साथ रतनगढ़  स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर- चूरू खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए  बिना टिकट यात्रा के कुल 57 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 26,400/- वसूले गए तथा बिना मास्क के 02 मामलों से रु. 200/- सहित कुल 59 मामलों से कुल रु. 26,600/- वसूले  गए।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को बिना टिकट यात्रा से रोकने तथा स्टेशन ,स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related