दुनियाभर में एक हफ्ते भर में मिले तीस लाख कोरोना के नए मरीज, WHO ने जताई चिंता, इंडोनेशिया बना हॉट स्‍पॉट

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में तीस लाख कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में करीब दस फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी तीन फीसद बढ़े हैं।

जेनेवा, एपी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में तीस लाख कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में करीब दस फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी तीन फीसद बढ़े हैं। वहीं समाचार एजेंसी एपी की की रिपोर्ट के मुताबिक यह देश एशिया का सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।

मरीजों के बढ़ने की वजह डेल्‍टा
डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि नए मामले सबसे ज्यादा ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में बढ़े हैं। मरीजों के बढ़ने का कारण डेल्टा वैरिएंट है। यह वैरिएंट अब तक 111 देशों में फैल चुका है। प्रेट्र के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने आशंका जताई है कि डेल्टा वैरिएंट के पूरी दुनिया में प्रभावी होने की आशंका है। चेतावनी दी गई है कि डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव उन लोगों पर सबसे ज्यादा होगा, जिनके द्वारा वैक्सीन नहीं लगवाई गई है।

एक नजर इन देशों पर

  • ब्रिटेन : आइएएनएस के अनुसार यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। एक 90 वर्षीय महिला अल्फा और बीटा दोनों ही वैरिएंट से संक्रमित हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।
  • आस्ट्रेलिया : रायटर के अनुसार सिडनी में मरीज बढ़ने के बाद 14 दिनों का लाकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब यह 30 जुलाई तक प्रभावित रहेगा।
  • इंडोनेशिया : एपी के अनुसार यह देश एशिया का सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।
  • रूस : रायटर के मुताबिक कोरोना संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक यहां एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 786 लोगों की मौत हुई है।
  • सिंगापुर : रायटर के अनुसार तीन हजार यात्रियों को ले जाने वाले क्रूज पर एक यात्री संक्रमित मिला है। इसके बाद सभी यात्रियों को केबिन में ही क्वारंटाइन कर दिया। क्रूज सिंगापुर वापस लौट आया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...