उरमूल डेयरी स्थापित करेगा ‘पार्लर’, आमजन तक पहुंच सकेंगे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद

उरमूल डेयरी स्थापित करेगा ‘पार्लर’, आमजन तक पहुंच सकेंगे गुणवत्तापूर्ण उत्पाद

बीकानेर@जागरूक जनता। उरमूल डेयरी के उत्पादों की आम उपभोक्ता तक पहुंच और अधिक सुलभ हो, इसके मद्देनजर डेयरी द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर पार्लर स्थापित किए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को श्रीगंगानगर रोड स्थित उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (उरमूल डेयरी) के प्रशासनिक भवन एवं डेयरी प्लांट के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जूनागढ़ के सामने, वरिष्ठ जन भ्रमण पथ अथवा ऐसे स्थान जहां आमजन की अधिक आवाजाही हो, प्राथमिक तौर पर ऐसे एक या दो स्थानों पर डेयरी द्वारा पार्लर स्थापित किए जाएं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी की कार्यप्रणाली, सोसायटियों से दूध प्राप्त होने से लेकर पैकिंग और उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जाना। उन्होंने मिल्को स्कैन रूम, गुण नियंत्रण प्रयोग शाला सहित प्लांट की विभिन्न मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दूध और इससे बने उत्पादों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे उपभोक्ताओं के बीच इनकी साख बने। उन्होंने कहा कि डेयरी के विभिन्न उत्पाद, बीकानेर की पहचान बने इस दिशा में प्रयास किए जाएं। डेयरी के प्रबंध संचालक एस एन पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में 270 एक्टिव सहकारी समितियों के माध्यम से दूध संग्रहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि डेयरी द्वारा पार्लर स्थापित होने से इन उत्पादों की पहुंच घर-घर तक हो पाएगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी सलीम भाटी, मार्केटिंग इंचार्ज भरत सिंह, क्वालिटी कंट्रोल प्रभारी आर एस सैंगर तथा प्लांट मैनेजर श्रवण चौधरी आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414