पंचायत चुनावों का दंगल, 25 जुलाई को मतदान और नतीजे

प्रदेश के 22 जिलों के 50 सरपंच, 8 उपसरपंच और 71 वार्ड पंचों के पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी हो गई है।

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। प्रदेश के 22 जिलों के 50 सरपंच, 8 उपसरपंच और 71 वार्ड पंचों के पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी हो गई है। आयोग ने इन 22 जिलों में कोरोना संक्रमण के कम होते देशों के मद्देनजर चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। विभिन्न कारणों से इन जिलों में चुनाव नहीं हो पाए थे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव सरपंच के चुनाव ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे। जबकि वार्ड पंचों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे

ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम—
चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी
—19 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे,
—20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी,
—20 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी
—20 जुलाई को ही नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे
—25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा
—मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी,
—उपसरपंच का चुनाव 26 जुलाई को होगा,
—सरपंच पद के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे,
—वार्ड पंचों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे,

इन जिलों में होंगे चुनाव
अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चूरु, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, करौली कोटा, नागौर, सीकर, श्रीगंगानगर टोंक और उदयपुर

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...