एमनेस्टी स्कीम-2021 के प्रथम फेज की समयावधि अब बढ़कर हुई 31 जुलाई, व्यापारियों ने जताई खुशी

जयपुर@जागरूक जनता । वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य आयुक्त रवि जैन ने बताया है कि एमनेस्टी स्कीम-2021 में देय आकर्षक छूटों के संबंध में समस्त बकायादारों को समुचित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु एवं उन्हें स्कीम का लाभ देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा 16 से 31 जुलाई तक “एमनेस्टी जनसम्पर्क पखवाड़ा” मनाया जाएगा। कर अधिकारी इस पखवाड़े में बकायादारों से व्यक्तिशः संपर्क कर उन्हें स्कीम से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगें।

मुख्य आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित एमनेस्टी स्कीम-2021 के प्रथम फेज की समयावधि राज्य सरकार द्वारा 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। स्कीम में प्रथम बार आकर्षक छूटों का प्रावधान किया गया हैं। बकाया मांग पर उपार्जित ब्याज के साथ-साथ मांग में शामिल सम्पूर्ण ब्याज, सम्पूर्ण विलम्ब शुल्क, शास्ति की राशि व मूल कर में प्रथम बार छूट दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में व्यवहारी स्कीम में लाभान्वित हो चुके हैं। जो शेष व्यवहारी हैं उन्हें स्कीम का लाभ देने के लिए विभाग द्वारा 16 से 31 जुलाई तक “एमनेस्टी जनसम्पर्क पखवाड़ा” मनाया जायेगा। पखवाडे के अंतर्गत शेष व्यवहारियों से संभाग में पदस्थापित जे.सी.टी.ओ. एवं अन्य कर अधिकारी सम्पर्क कर एमनेस्टी स्कीम में दी गई आकर्षक छूटों से अवगत करायेंगें, जिससे कि उनकी बकाया मांगों का निस्तारण हो सके।

ज्ञातव्य है कि एमनेस्टी स्कीम-2021 में बकाया मांग वाले व्यवहारियों को दी गई आकर्षक छूटों के प्रति व्यापारी जगत में काफी उत्साह रहा है। जिसका परिणाम है कि पूर्व की समस्त एमनेस्टी स्कीम से अधिक बकाया मांग का निस्तारण वर्तमान एमनेस्टी स्कीम में हुआ है। व्यापारी जगत के उत्साह को देखते हुए एवं उनके द्वारा सरकार को दिये गये ज्ञापनों पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार द्वारा एमनेस्टी स्कीम-2021 के प्रथम फेज की समयावधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, ताकि अधिकतम व्यापारियों को फायदा मिल सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...