जिला कलेक्टर ने रीको क्षेत्रीय प्रबंधक को किया निर्देशित

जिला कलेक्टर ने रीको क्षेत्रीय प्रबंधक को किया निर्देशित

बीकानेर@जागरूक जनता। कलेक्टर सभागार में विवाद एवं षिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन श्रीमान् अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में एलडीएम, खनिज विभाग, श्रम विभाग, व.क्षे.प्रबन्धक रीको लि.,बीकेईएसएल, वाणिज्य कर विभाग, राज. राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल, आरएसएलडीसी, नगर
विकास न्यास, नेवली लिग्नाइट कॉरपोरेषन बरंसिहसर बीकानेर आदि विभागो के प्रतिनिधि एवं डी.पी.पच्चीसिया, अध्यक्ष, बीकानेर जिला उद्योग संघ, रमेष कुमार अग्रवाल, कमल कल्ला, अध्यक्ष राजस्थान वूलन मिल एसोसिएषन,  गोपीकिषन गहलोत, अध्यक्ष, ऑल राजस्थान जिप्सम एसोषिएषन, प्रषान्त कंसल, अध्यक्ष बीछवाल उद्योग संघ, संजय अग्रवाल, नोखा उद्योग संघ, भंवरलाल सारण,अध्यक्ष श्री डूगरगढ उद्योग संघ,  महेष कुमार कोठारी,अध्यक्ष करणी उद्योग संघ,  कुंदन मल बोहरा, संरक्षक, बीकानेर जोन फ्लाई ऐष एसोसिएषन, पापड़ भुजिया एसोसिएशन अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल आदि विभिन्न औधोगिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
बैठक में अध्यक्ष महोदय ने डम्पिंग यार्ड की समस्या के बारे में खनिज अभियन्ता को निदेषालय वार्ता कर प्रगति से अवगत करवाने हेतु निर्देषित किया और जिला कलक्टर महोदय ने सभी औद्योगिक संघों डम्पिंग के स्थाई समाधान हेतु रीको का सहयोग कर एक दूरदर्षी  कार्ययोजना बनाई जाने हेतु निर्देष दिए।
करणी, खारा और नोखा औद्योगिक क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की स्थापना व संचालन हेतु निर्देषित किया। बीछवाल औद्योगिक संघ के अध्यक्ष, प्रषान्त कंसल ने जिला कलक्टर
महोदय को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में हुई गंदगी व अव्यवस्था से संबंधित फोटोग्राफ अध्यक्ष
महोदय को दिखाए, इस पर करणी, खारा व रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रों ने भी सफाई की अव्यवस्था से संबंधित जानकारी अध्यक्ष महोदय को दी। इस पर अध्यक्ष महोदय ने रीको को सफाई व्यवस्था दूरस्त करने व औद्योगिक संघों से मिलकर औधोगिक क्षेत्रों में सफाई की कार्य व्यवस्था बनाने के निर्देष दिए। करणी एवं बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निष्कासित गंदे पानी से संबंधित सीईटीपी की स्थापना हेतु एसपीवी के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने से संबनधित प्रकरण काफी समय से लम्बित था जिस पर बीछवाल एनवायरों फाउण्डेषन ने अवगत कराया कि उनके द्वारा कॉन्सेप्ट तैयार कर लिया गया है और सभी औद्योगिक इकाईयां अनिवार्य रूप से एसपीवी के सदस्य बने इसके लिए अध्यक्ष महोदय ने वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको लिमिटेड को कार्यषाला का आयोजन करने के निर्देष दिए।
इनमें पीएचईडी के एसई ने अवगत कराया कि करणी एवं बीछवाल औद्योगिक क्षेत्रों को शीघ्र ही पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी। इस पर करणी व बीछवाल औद्योगिक संघों के
प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
रीको लिमिटेड के अधीन समस्त औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं यथा सड़क, पेयजल, बिजली, रोड लाईट, सफाई आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं अध्यक्ष महोदय ने रीको को निर्देषित किया कि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके। बीछवाल व खारा औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने बीछवाल में सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण एवं झुग्गी झोपड़ियों को हटवाने के लिए आग्रह किया जिस पर अध्यक्ष महोदय ने जल्द ही कार्यवाही करने का आष्वासन दिया। अध्यक्ष महोदय द्वारा नेयवेली लिग्नाईट कॉर्पोरेषन के प्रतिनिधियों को फ्लाई ऐष की
सप्लाई में स्थानीय इकाईयों को वरियता देते हुए स्थानीय इकाईयों की समस्याओं का समाधान करें। नेयवेली लिग्नाईट कॉर्पोरेषन के प्रतिनिधियों को वितरण से संबनधित प्रक्रिया की पूर्ण
जानकारी एवम तथ्यात्मक विवरण सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। जिला निर्यात संवर्द्धन समिति की जिला कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें फूड लैब ओर वूलन लैब को अपग्रेड करने के बिन्दु उठाए गए और ड्राई पोर्ट की आवष्यकता के बारे में उद्यमियों ने अध्यक्ष महोदय को अवगत करवाया। अध्यक्ष महोदय  ने
निर्यातकों को आष्वासन दिया कि हर संभव स्तर पर प्रषासन निर्यातकों का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...